नारियल का तेल बालों में कब लगाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Mon 12th Dec 2022 : 16:14

बालों के लिए क्यों है नारियल का तेल अच्छा और किस हेयर टाइप के लोगों को लगाना चाहिए Coconut Oil, जानें यहां :-

बालों के लिए नारियल तेल के फायदे | Coconut Oil For Hair 


वैसे तो नारियल के तेल को किसी भी हेयर टाइप (Hair Type) के लोग लगा सकते हैं लेकिन यह खासतौर से डैमेज्ड और रूखे-सूखे बालों पर अच्छा असर दिखाता है. यहां जानिए नारियल तेल से बालों को किस-किस तरह के फायदे मिलते हैं. 

डैमेज हुए बाल 

बालों में कैराटिन प्रोटीन होता है जिसकी कमी से बाल डैमेज्ड (Damaged Hair) और बेजान नजर आने लगते हैं. नारियल का तेल इस डैमेज को ठीक करने का काम करता है. 


डैंड्रफ के लिए 

अगर आपके बालों में डैंड्रफ दिखने लगा है तो आप नारियल का तेल लगा सकते हैं. नारियल के तेल के एंटी-फंगल गुण डैंड्रफ हटाने का काम करते हैं और साथ ही बालों को बढ़ने में मदद करते हैं. 


ड्राई बाल 

रूखे-सूखे बालों (Dry Hair) के लिए नारियल का तेल लगाया जा सकता है. नारियल का तेल बालों को पर्याप्त नमी देता है और रूखेपन को दूर करता है. बाल धोने से लगभग एक घंटे पहले बालों में नारियल के तेल से मालिश करने पर हेयर वॉश के बाद बाल ड्राई नजर नहीं आते. 


इस तरह लगाएं नारियल का तेल 

नारियल के तेल को बालों पर कई तरह से लगाया जा सकता है. इसे लगाने का एक तरीका है कि आप बालों को धोने से पहले इसे लगाएं. आप बाल धोने से एक रात पहले भी तेल से मालिश (Hair Massage) कर सकते हैं. 
बालों को धोते समय शैंपू के बाद नारियल के तेल को कंडीशनर की तरह लगा सकते हैं. 
नारियल के तेल को गर्म करके उसमें मेथी के दाने पकाकर बालों में लगाने पर बालों को बढ़ने में मदद मिलती है. 
करी पत्ते के साथ नारियल के तेल को गर्म करके हेयर मास्क की तरह लगाया जा सकता है. 
बालों पर अच्छे असर के लिए नारियल के तेल को रात के समय लगाना ज्यादा फायदेमंद होता है. 

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info